Pages

Wednesday, July 18, 2012

ये स्तुति का अंत है

ये कविता हमारे विश्व की वर्तमान स्थिति के लिए लिखी गयी है 


आकृति से विकृति ,
अर्थ से अनर्थ है,
शब्द ही निशब्द है,
ये स्तुति का अंत है|

सम से असम है,
रक्त से सशक्त है,
उलझने प्रचंड है,
ये स्तुति का अंत है|

राम पर विराम है,
लक्ष्मी को प्रणाम है,
खंड से विखंड है,
ये स्तुति का अंत है|

वस्त्र ही निवस्त्र है ,
रंक ये कलंक है,
असत्य यहाँ संत है,
ये स्तुति का अंत है|

पूर्ण ये अपूर्ण है,
पूर्व ये अपूर्व है,
रोचकता ही बस मंत्र है,
ये स्तुति का अंत है|

4 comments:

  1. बेहत काबिले तारीफ ......malay :)

    ReplyDelete
  2. अद्भुत, रश्मिरथी कविता का सपर्श महसूस हुआ पंक्तियों में ,रामधारी दिनकरजी की याद ताज़ा हो गयी मेरे दृश्यपटल में.

    ReplyDelete
    Replies
    1. dhanyavad ambar ji .. mujhe khushi hai ki apko meri ye rachna pasand aayi .. parante Dinkar ji mere se bahut upar hai .. apne akash aur pataal ki baat kar di .

      Delete
    2. MALAYJI-Arey Mitra kya bada aur kya chota, krati sunder honi chaiye aur apki stutti anupam hai iska antt nahi agaaz hai..... Harivanraiji bade ya Guptji ya koi aur mahan kavi ?ye koi prashna hua? sabki apni-apni kala hai bhavo ko vyakta karne ki....

      Delete

Copyrights reserved!

Protected by Copyscape Web Plagiarism Checker